{"_id":"69601c20b93f6f07220d30a4","slug":"tempo-driver-dies-after-being-hit-by-a-bus-chaos-ensues-naini-news-c-417-1-nan1011-2446-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, कोहराम
Fri, 09 Jan 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक उपाध्याय। फाइल फोटो
कौड़िहार बाजार में सड़क पार करते समय परिवहन निगम की बस की टक्कर से टेंपो चालक घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
अभिषेक उपाध्याय (18) पुत्र संजय उपाध्याय निवासी बुदौना थाना नवाबगंज टेंपो चलाता था। बुधवार की शाम करीब छह बजे कौड़िहार चौराहे पर वह टेंपो खड़ी करके सड़क पार करने लगा। लखनऊ से प्रयागराज की ओर से आ रही बस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। देर रात उसे स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बृस्पतिवार को सुबह उसकी मौत हो गई।
मौका पाकर बस चालक वाहन लेकर भाग निकला। अंतिम संस्कार कुरेसर घाट पर कर दिया गया। मृतक के पिता संजय उपाध्याय, मां सुधा देवी, छोटे भाई रुद्र नारायण व अक्षत नारायण, बहन खुशी, दीपांजलि, मोनिका तथा सृष्टि का रो- रो कर बुरा हाल रहा।