प्रयागराज : रेलवे माल गोदाम कालोनी में रुकवाया मंदिर मरम्मत का काम, तोड़ दिया निर्माणाधीन ढांचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के लीडर रोड स्थित माल गोदाम कालोनी में एक पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य कराए जाने के दौरान खूब हंगामा हुआ। माल गोदाम कालोनी में रेलकर्मियों के सहयोग से चल रहे मंदिर की मरम्मत कराए जाने के दौरान किसी ने इसकी शिकायत कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर रेलवे का आईडब्ल्यू पहुंचा। वहां उसने मंदिर की मरम्मत का कार्य रुकवा दिया। वहां मंदिर की मरम्मत को लेकर जो निर्माण हुआ, उसे भी ध्वस्त करा दिया गया। आरोप है कि उसने वहां रेलकर्मियों को धमकाया कि अगर किसी ने अगर यहां निर्माण करवाया कि उसका तबादला करवा दिया जाएगा।
दरअसल माल गोदाम कालोनी में एक पुराना छोटा मंदिर है। उसकी मरम्मत को लेकर पिछले काफी दिनों से रेलकर्मी तैयारी कर रहे थे। इसके लिए माल गोदाम कालोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने चंदा भी जुटाया। बताया जा रहा है कि मंदिर की छत काफी नीचे थी। वहां पूजा करने के बाद अचानक उठने से लोगों का सिर उसकी छत से टकरा जाता था। इसी वजह से वहां छत को ऊंचा करने के लिए काम शुरू हुआ। काम अभी शुरू ही हुआ था कि किसी ने इसकी सूचना अफसरों को दे दी।
कॉलोनी के लोगों में गहरा आक्रोश
सूचना पाकर मौके पर आईडब्ल्यू संजय पांडेय मौके पर पहुंचा। यहां आते ही उसने काम रुकवा दिया। इस दौरान मंदिर की मरम्मत के लिए बनाए नवनिर्मित पिलर और दीवार को गिरा दिया। इस दौरान रेलवे कालोनी में रहने वाली तमाम महिलाओं ने भी आईडब्ल्यू की इस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने कहा कि कालोनी के तमाम आवास जर्जर है, कहीं छत से पानी रिसता है तो कहीं दीवारों पर पेड़ निकल आए हैं। उन सबकी मरम्मत करने की बजाया आईडब्ल्यू ने मंदिर में हुए निर्माण कार्य को तोड़ने में दिलचस्पी दिखाई।
यह मामला अभी संज्ञान में नहीं है, अगर ऐसा हुआ है तो निश्चित ही इसकी जांच करवाई जाएगी। - अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल