फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temple doors will remain closed due to lunar eclipse

Prayagraj News: चंद्र ग्रहण के कारण मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Temple doors will remain closed due to lunar eclipse
सूतक काल के कारण मंगलवार को कई मंदिरों के कपाट निर्धारित समय तक बंद रहेंगे। श्री बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत श्री बलवीर गिरि महराज के अनुसार, सुबह छह बजे मंगला आरती के बाद मंदिर बंद हो जाएगा। रात आठ बजे विशेष शृंगार आरती के बाद कपाट रात 11 बजे तक खोल दिए जाएंगे। सुबह छह बजे आरती के बाद हनुमत निकेतन मंदिर दिनभर बंद रहेगा। व्यवस्थापक शिव कुमार शुक्ल के अनुसार, शाम 7:30 बजे के बाद फिर से दर्शन प्रारंभ होंगे। इसी प्रकार अलोपी मंदिर के पट सुबह पांच बजे आरती के बाद बंद कर दिए जाएंगे और शाम 7:30 बजे खुलेंगे। वहीं, जीरो रोड स्थित हाटकेश्वरनाथ मंदिर में सुबह छह बजे आरती के बाद ग्रहण काल तक कपाट बंद रहेंगे। पुजारी अजय नागर आजू ने बताया कि ग्रहण के दौरान जलाभिषेक नहीं होगा, हालांकि बाहर से दर्शन की व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed