फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temperatures rise, change in mist, drizzle

तापमान में उठापटक, धुंध संग छाई बदरी, बूंदाबांदी

Wed, 06 Jan 2021 12:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Temperatures rise, change in mist, drizzle
प्रयागराज में मंगलवार को दिनभर छाई रही धुंध। - फोटो : prayagraj

मौसम हर दिन बदल रहा रंग, सुबह घना कोहरा, आज भी बारिश के आसार

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बेमौसम की  बारिश के आसार अभी बने हैं। मंगलवार को तापमान में भारी उठापटक बनी रही। एक बार धूप झलक दिखाकर गुम हुई तो दिन भर बादलों संग धुंध डेरा जमाए रही। दिन का तापमान लुढ़का तो रात का उछाल पर रहा। गलन सुस्ती पकड़े रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी तीन से चार दिन बादल छाए रहेंगे। कोहरा घना होगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम बारिश हो सकती है।



मंगलवार की सुबह कोहरे की चादर ओढ़े रही। कुछ देर के लिए सूरज निकला तो बादलों ने उसे अपनी ओट में छिपा लिया। लुकाछिपी के इस खेल में सूरज गुम हुआ और बादलों का डेरा बना रहा। बादलों के साथ-साथ धुंध दिन भर शाम का एहसास कराती रही। तापमान में काफी उतारचढ़ाव बना रहा।

विज्ञापन




अधिकतम तापमान बादलों की वजह से करीब छह डिग्री लुढ़ककर 27.7 डिग्री से 22.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रातों में हाड़ कंपाने वाली ठंड से फौरी राहत मिली। रात का पारा भी मामूली अंतर के साथ 13.6 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर आकर टिका। वहीं वातावरण में नमी का स्तर असंतुलित रहा। आर्द्रता अधिकतम दिन में 90 तो रात में 99 और न्यूनतम 72 से 85 प्रतिशत रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी का यहां असर डाल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर पश्चिमी चक्रवाती हवाओं के दबाव से मौसम करवट ले रहा है। अभी बदरी, बारिश के आसार बने हैं। तापमान में उछाल बारिश का कारण और नमी का बढ़ना ठंड के कड़क होने का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed