फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temperature: Prayagraj remained the hottest in the state, mercury crossed 42

तापमान : प्रदेश में सबसे गर्म रहा प्रयागराज, पारा हुआ 42 पार, सूर्य की तपिश और हुई तेज

Wed, 17 Apr 2024 10:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 10:46 AM IST
सार

भीषण गर्मी और तपिश ने अभी से अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर में तेज गर्म हवा चलने से सड़कों पर भीड़ काम हो जा रही है। मंगलवार को पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। बुधवार को भी सुबह से ही भगवान भास्कर का प्रकोप शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Temperature: Prayagraj remained the hottest in the state, mercury crossed 42
प्रयागराज में तापमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में प्रयागराज मंगलवार को सबसे अधिक गर्म जिला रहा। मंगलवार को यहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि यूपी में सबसे अधिक अधिकतम व न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा मंगलवार इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन भी रहा। सूर्य की तपिश और भी तेज हो गई है। धूप की चुभन ऐसी है जैसे यह जून का महीना हो। तेज धूप के कारण सड़क पर आम दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही।

विज्ञापन

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय की मानें तो अगले तीन दिनों तक इस तरह की गर्मी रहेगी। इस दौरान तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ेगा। बढ़ती गर्मी में चिकित्सकों ने लोगों को अधिक सावधान रहने की सलाह दी है। बेली अस्पताल के जनरल फिजीशियन डॉ. मंसूर अहमद का कहना है कि बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। बाहर के खाने से परहेज करें। नीबू पानी का सेवन करें। वहीं, दूसरी तरफ हीट वेव के खतरे को देखते हुए सभी अस्पताल में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed