{"_id":"661a692637bc775919007aba","slug":"temperature-alert-regarding-heat-wave-beds-reserved-in-hospitals-coolers-fans-and-acs-repaired-in-srn-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Temprature : हीट वेव को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित, एसआरएन में कूलर, पंखे व एसी की मरम्मत की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Temprature : हीट वेव को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित, एसआरएन में कूलर, पंखे व एसी की मरम्मत की गई
Sat, 13 Apr 2024 04:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Apr 2024 04:44 PM IST
सार
बेली और कॉल्विन अस्पताल में भी पंखों की मरम्मत और एसी की रिपेयरिंग कराई गई है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की मानें तो गर्मी की वजह से अगर हीट वेव के मामले सामने आते हैं तो उनके इलाज की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा चिकित्सकाें को भी हीट वेव के केस आने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज में तापमान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस वर्ष अप्रैल में ही गर्मी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। ऐसे में शासन ने प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में हीट वेव के मरीजों के लिए अलग से बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया है। एसआरएन के वार्ड आठ के सामने एसी कमरे में 30, कॉल्विन में इमरजेंसी वार्ड के पास 25 व बेली में ब्लड बैंक के सामने 10 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। एसआरएन अस्पताल के सभी वार्डों में लगे 300 पंखों की मरम्मत व बदलने का काम किया गया है। इसके अलावा एसी रिपेयरिंग के साथ कूलरों को भी ठीक किया गया।
विज्ञापन
वहीं, बेली और कॉल्विन अस्पताल में भी पंखों की मरम्मत और एसी की रिपेयरिंग कराई गई है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की मानें तो गर्मी की वजह से अगर हीट वेव के मामले सामने आते हैं तो उनके इलाज की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा चिकित्सकाें को भी हीट वेव के केस आने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, डीएम नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों में हीट वेव संबंधित तैयारियों का जायजा भी लिया। संवाद
विज्ञापन
दिनभर छाए रहे बादल
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे धूप का प्रकोप कुछ कम रहा। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शनिवार को भी आसमान में बादल रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
शनिवार को भी बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। फिलहाल, बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। - डॉ. शैलेष राय, मौसम वैज्ञानिक