{"_id":"578a90974f1c1b0f2013e108","slug":"temperance-contest-elections-on-issues-such-as-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबबंदी, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदी, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
शरद यादव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद शरद यादव ने साफ किया है कि यूपी में जदयू शराब बंदी और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में पार्टी दूसरे दलों के साथ गठबंधन भी कर सकती है लेकिन इसमें बीजेपी और सपा शामिल नहीं है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, देश की राजनीति के लिए यूपी की राजनीति सबसे अहम है। देश की दिशा यूपी से ही तय होती ऐसे में जरूरी है कि जनता सही लोगों का चुनाव करे। चुनाव के मद्देनजर यूपी में पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
वहीं कश्मीर मामले में एक सवाल के जवाब में कहा, घाटी में शांति के लिए सभी पार्टियों की बैठक बुलानी चाहिए। पाकिस्तान रणनीति के तहत लगातार इस मामले को उठा रहा है, ऐसे में सरकार को विदेश नीति पर और व्यापक रूप से काम करने की जरूरत है। यह उसकी नाकामी है कि यूएनओ ने पहली बार दोनों पक्षों की पंचायत की बात कह दी। इसी तरह डॉ.जाकिर नाइक के सवाल पर बोले, जो कोई भी धर्म गुरू समाज को बांटने का काम करें, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।