{"_id":"5717e7304f1c1ba7448b4d74","slug":"tehsil-complaint-filed-by-day-164-8-disposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस पर 164 ने दर्ज कराई शिकायत, 8 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस पर 164 ने दर्ज कराई शिकायत, 8 का निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर बुधवार को कुल 164 शिकायतें दर्ज कराई गई जबकि आठ मामलों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम संजय प्रसाद ने पिछले तहसील दिवस के निस्तारित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न की जाए। उन्होंने वरासत को समय से न दर्ज करने की शिकायत को गंभीरता से लिया।
तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे आज ही समस्त अविवादित वरासतों को दर्ज कराकर शाम तक उसकी सूचना दें। उन्होंने इस मामले में लापरवाही करने वाले लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान जल निगम, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों की शिकायतों के निस्तारण के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कुंदनपुर, भीकपुर, मेड़वारा, मजरा, गोविंदपुर, तेवारा में कुछ लोगों द्वारा आबादी पर अवैध ढंग से कब्जा कर लिए जाने के कारण मार्ग अवरोध की शिकायत के मामले में जांच के आदेश दिए। इस मौके पर एसएसपी केएस ईमैनुएल, सीडीओ अटल कुमार राय, सदर एसडीएम टीके शिबु सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।