फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager who went to take bath in Yamuna with her family, drowns in deep water

Prayagraj : परिजनों के साथ यमुना स्नान करने गई किशोरी गहरे पानी में समाई, तलाश जारी

Fri, 25 Oct 2024 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 06:08 PM IST
सार

लालापुर थाना क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव निवासी चौदह वर्षीय पूजा पुत्री ओम प्रकाश घर और आस पास की महिलाओं के साथ शुक्रवार की सुबह यमुना स्नान करने के लिए गई थी। महिलाएं कम पानी में ही स्नान कर रही थी और पूजा गहरे पानी की ओर बढ़ गई और डूबने लगी।

विज्ञापन
Teenager who went to take bath in Yamuna with her family, drowns in deep water
किशोरी के डूबने के बाद घाट पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिजनों के साथ यमुना स्नान करने गई एक किशोरी शुक्रवार भोर में नहाते समय गहरे पानी चली गई। उेस डूबता देख साथ में गई महिलाओं ने साड़ी फेंक कर उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक वह गहरे पानी मे समा गई। जानकारी पर पहुुंची पुलिस ने नदी में गोताखोर उतार कर उसकी तलाश शुरू की लेकिन खबर लिखे जाने तक किशोरी का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लालापुर थाना क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव निवासी चौदह वर्षीय पूजा पुत्री ओम प्रकाश घर और आस पास की महिलाओं के साथ शुक्रवार की सुबह यमुना स्नान करने के लिए गई थी। महिलाएं कम पानी में ही स्नान कर रही थी और पूजा गहरे पानी की ओर बढ़ गई और डूबने लगी। डूबते समय उसने शोर मचाया तो साथ की महिलाओं ने साड़ी फेंक कर उसे पकड़ाने की कोशिश की लेकिन तब तक पूजा डूब गई।

विज्ञापन


महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीणों को भीड़ लग गई और सूचना लालापुर पुलिस को दी गई । मौके पर एसओ लालापुर अजय कुमार मिश्र अपने साथियों के साथ पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक पूजा की तलाश नहीं हो पाई थी। पूजा पास के ही मां शिवकुमारी शुक्ला इंटरमीडिएट कॉलेज की दसवीं की छात्रा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed