{"_id":"697fb1b0fc57483d6e050e27","slug":"teenager-injured-in-tractor-collision-dies-naini-news-c-407-1-mn11001-10733-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किशोर की मौत
Mon, 02 Feb 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मृतक अभिषेक की फाइल फोटो।
। मांडाखास–हाटा मार्ग पर शनिवार रात करीब आठ बजे बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार दो चचेरे भाइयों में से एक की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गिरधरपुर गांव निवासी अंकित पांडेय (20) पुत्र प्रमोद पांडेय और अभिषेक पांडेय (18) पुत्र विनय पांडेय बाइक से घर लौट रहे थे। बोधीपुर गांव के समीप पहुंचते ही बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मांडा भेजा और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात अभिषेक की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और नौवीं का छात्र था।