{"_id":"5f85fcb88ebc3e9bda5372ed","slug":"teenager-hurt-by-molestation-in-pratapgarh-jumped-into-the-well-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में छेड़खानी से आहत किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में छेड़खानी से आहत किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दी
Wed, 14 Oct 2020 12:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
छेड़खानी से आहत होकर पवांसी गांव की शिवानी अग्रहरि (17) ने मंगलवार को कुएं में कूदकर जान दे दी। पीड़ित परिवार ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है। घटना से आक्रोशित किशोरी के परिजनों ने तीन घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। बाद में समझाने-बुझाने के बाद वे शव के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी गांव निवासी शीतला प्रसाद अग्रहरि की बेटी शिवानी अग्रहरी मंगलवार को अपने घर में थी। अचानक ढाई बजे के करीब अपने ही घर के पास स्थित कुएं में कूद गई। लोगों की मदद से किसी तरह शिवानी को बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के पिता शीतला प्रसाद ने आरोप लगाया कि गांव के डब्बू सिंह, गुड्डू सिंह व गुन्नू तिवारी काफी दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे।
वे लोग प्रभावशाली हैं। उनके परिवार के साथ कुछ भी कर सकते हैं, जिसके कारण भयवश वह शिकायत नहीं कर सके। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए तैयारी करने लगी तो परिजनों ने रोक दिया। परिजन तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जिद कर रहे थे। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।

- मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। -दिनेश कुमार द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी