फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teenager hanged niddle aged killed by jumping from new bridge

किशोरी ने फांसी तो अधेड़ ने नए पुल से कूदकर दी जाऩृ

Wed, 27 May 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
teenager hanged niddle aged killed by jumping from new bridge
क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों में एक किशोरी समेत दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। उनके इस कदम से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नैनी कोतवाली क्षेत्र के मड़ौका उपरहार गांव निवासी अंतिमा देवी (17) पुत्री हीरालाल तीन बहन व दो भाइया्रं में दूसरे नंबर की थी। उसकी मां मदीना देवी है। पिता हीरलाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। अंतिमा देवी हाईस्कूल की छात्रा थी। सोमवार की रात में परिवार के साथ खाना खाकर वह सोई थी। सुबह जब मां उठी तो अंतिमा बिस्तर पर नहीं मिली। खोजबीन की तो वह बगल वाले कमरे में पंखे के चुल्ले में साड़ी के फंदे से फांसी पर झूल रही थी।
विज्ञापन

यह देख मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के सदस्य पहुंचे और उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारे लेकिन तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो पता चला कि सोमवार को फोन से किसी से बात करने पर मां ने उसे डांट दिया था, जिससे वह नाराज थी। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह एक 42 वर्षीय व्यक्ति नैनी साइड के नए पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दिया। नीचे मौजूद गोताखोरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी और उसकी खोजबीन में जुट गए। कुछ देर में उसे गोताखोरों ने ढूंढ निकाला और पकडक़र बाहर ले आए। जिस वक्त उसे बाहर लाया गया, उस वक्त उसकी सांसे चल रहीं थीं लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर उसकी पहचान संजीव कुमार (42) पुत्र स्वर्गीय काली प्रसाद निवासी सुल्तानपुर भावा, करेली के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने करेली पुलिस के जरिए उसके घरवालों को खबर दी। पता चलने पर उसके बड़े भाई गिरीश कुमार नैनी पहुंचे और उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि संजीव तीन भाइयों में छोटा था। वह दोनों बड़े भाइयों से अलग अपनी पत्नी के साथ रहता था और प्राइवेट काम धंधा करता था। उसके बच्चे नहीं है। इधर कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जिससे पत्नी से भी आए दिन उलझता रहता था। मंगलवार सुबह वह घर से बिना कुछ बताए पैदल ही निकल गया था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचायतनामा करके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

बमबाज समेत पांच लोग गिरफ्तार, चालान
नैनी पुलिस ने विभिन्न अपराधों में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनका बम विस्फोटक अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में चालान किया गया है। क्षेत्र के नंद किशोर महाविद्यालय मोड़ के पास से मंगलवार को पुलिस ने धनुहा गांव निवासी मुकेश भारतीया उर्फ लैला को गिरफ्तार किया। उसके पास से आठ देशी बम बरामद किए गए। उसके खिलाफ पुलिस ने बम विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसी क्रम में लाकडाउन एवं धारा 144 के उल्लंघन में पुलिस ने चार लोगों सागर कुमार निवासी छवकी ददरी, एफसीआई रोड निवासी विकास कुमार और जान्हवीपुरम निवासी अंकित पटेल व राज सिंह को गिरफ्तार किया। चारों का लिखा पढ़ी करके चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed