फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager came from Surat in search of Facebook lover

फेसुबक प्रेमी की तलाश में सूरत से चली आई किशोरी

Fri, 15 Nov 2019 02:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teenager came from Surat in search of Facebook lover
Teenager came from Surat in search of Facebook lover
प्रयागराज। फेसबुक प्रेमी के कहने पर किशोरी उससे मिलने के लिए सूरत से चली आई। फंसने के डर से प्रेमी खुद उसे लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंच गया। सूचना पर देर शाम परिजनों के साथ ही गुजरात पुलिस भी उसे लेने के लिए थाने पहुंच गई।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। नैनी के छिंवकी निवासी एक युवक ने बताया कि गुजरात के सूरत शहर निवासी किशोरी से उसकी फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई। पहले फेसबुक चैट और फिर फोन पर दोनों की बातें होने लगीं। दो दिन पहले किशोरी घर से भागकर मुंबई चली गई। इसकी जानकारी उसने छिवकी निवासी युवक को दी तो उसने उसे शहर आने के लिए कहा। जिसके बाद बृहस्पतिवार सुबह युवती जंक्शन आ गई।
विज्ञापन

उसने युवक को फोन कर खुद के शहर पहुंचने की जानकारी दी तो युवक के होश उड़ गए। फंसने के डर से युवक उसे लेकर खुद सिविल लाइंस थाने पहुंच गया और फिर उसके परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद गुजरात पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पता चला कि सूरत में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। जिसके बाद देर रात परिजनों के साथ ही गुजरात पुलिस भी शहर पहुंच गई। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि किशोरी को महिला थाने में रखा गया है। जबकि युवक को भी पूछताछ के लिए बैठाया गया है। किशोरी के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed