{"_id":"68a38819c3bb680a9c099370","slug":"teenager-attempted-suicide-neighbor-accused-allahabad-news-c-3-ald1005-695918-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: किशोरी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पड़ोसी युवक पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: किशोरी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पड़ोसी युवक पर आरोप
विज्ञापन
नैनी में घर के अंदर खुद को बंद कर किशोरी (कक्षा नाै की छात्रा) ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक के गालीगलौज व मारपीट से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एफआईआर में पिता ने बताया कि वह ड्राइवरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। पड़ोस में रहने वाला आजाद का भांजा छोटू उर्फ मो. कैफ आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर उसकी पत्नी, बेटी के साथ भी गालीगलौज करता था। शनिवार शाम करीब पांच बजे भी वह बेटी को अनावश्यक गाली देने लगा। विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से पीटा व जान से मारने की धमकी देने लगा। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग आए और उन्होंने बेटी को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इससे क्षुब्ध होकर बेटी ने घर में जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया और गंभीर रूप से झुलस गई। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।