फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenage girl drowned while bathing in Sangam, three girls were rescued

Prayagraj News: संगम स्नान के दौरान किशोरी डूबी, तीन युवतियों को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl drowned while bathing in Sangam, three girls were rescued
संगम में स्नान के दौरान डूबने सेछात्रा वर्षा पटेल की गई जान।फाइल फोटो । - फोटो : shiv tripathi
संगम घाट पर रविवार सुबह उस समय चीखपुकार मच गई, जब संगम में नहाते वक्त चार युवतियां गहरे पानी में डूबने लगीं। उन्हें डूबते देख घाट पर मौजूद साथी युवती चीखने-चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात जल पुलिसकर्मी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतरे। जहां, उन्होंने तीन को बचा लिया, जबकि एक 14 वर्षीय किशोरी गहरे पानी में समा गई। पुलिस देर शाम तक उसकी खोजबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

सूर्यबली पटेल सरायममरेज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बाबूपुर बेंदौ गांव के रहने वाले हैं। वर्षा पटेल (14) उनकी एक बेटे व दो बेटियों में सबसे छोटी थी और आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। सूर्यबली परिवार के साथ राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इन दिनों स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह गांव आए थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि किशोरी की मौसी रोशनी दारागंज में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई करती है। वर्षा भी परिवार के लोगों के साथ अपनी मौसी के कमरे पर आई थी। रविवार तड़के वर्षा, मौसी रोशनी, रूबी, खुशी व एक अन्य युवती के साथ संगम स्नान करने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी घाट पर खड़ी होकर कपड़े देख रही थी, जबकि वर्षा समेत चार लोग संगम में स्नान कर रहे थे। तभी वर्षा अचानक गहरे पानी में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए उसकी मौसी व तीन अन्य साथी युवतियां भी पहुंची तो वह भी डूबने लगीं। उधर, चारों को डूबते देख घाट पर खड़ी रूबी चीखपुकार करने लगी। उन्हें डूबते देख घाट पर अफरातफरी मच गई।

चीखपुकार की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात जल पुलिसकर्मियों ने बचाने के लिए पानी में उतरे। जहां उन्हाेंने तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि वर्षा गहरे पानी में समा गई। जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि संगम में नहाते समय चार युवतियां गहरे पानी में डूब रही थीं। टीम ने तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि एक किशोरी डूब गई। देर शाम तक उसकी तलाश की गई। रात होने की वजह से तलाश बंद कर दी गई है। सुबह फिर खोजबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed