फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenage girl abducted and Harassment then branded with cigarette accused shot in an encounter IN Prayagraj

UP: अपहरण, दरिंदगी और सिगरेट से दागा, प्रयागराज में किशोरी के साथ हैवानियत की हदें पार; आरोपी का एनकाउंटर

Mon, 22 Jun 2026 01:41 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 22 Jun 2026 01:41 PM IST
सार

प्रयागराज में घर में घुसकर किशोरी का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर सिगरेट से दाग दिया। मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी है।

विज्ञापन
Teenage girl abducted and Harassment then branded with cigarette accused shot in an encounter IN Prayagraj
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रयागराज में किशोरी के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी गईं। पूरामुफ्ती थाना इलाके के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने और दुष्कर्म कर सिगरेट से दागने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक देर रात घर में घुसकर किशोरी को उठा ले गया। दुष्कर्म के बाद अचेत अवस्था में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी मुशर्रफ समेत तीन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात फतेहपुर घाट के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान मुशर्रफ को रोका गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी गोलीबारी में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


एफआईआर में पीड़िता के पिता ने बताया कि 14 जून की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इस दौरान मुशर्रफ घर में घुस आया और बेटी को जबरन अपने साथ ले जाकर सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने सिगरेट से उसके शरीर को दागा। देर रात करीब दो बजे वह बेटी को घर के दरवाजे पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

परिजनों ने घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली। दिन में परिजनों के साथ ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने में हंगामा भी किया। इसके बाद पुलिस ने दो टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और किशोरी पिछले करीब छह महीने से एक दूसरे को जानते थे।

आरोपी मुशर्रफ के दोनों पैर में लगी एक-एक गोली
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस को देखते ही भागने लगा। रोकने पर पुलिस के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, फतेहपुर घाट से टिकरी जाने वाले मार्ग पर रविवार देर रात वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान भट्ठे के आगे स्थित तिराहे के पास से पैदल गुजर रहा आरोपी पुलिस टीम को देख भागने लगा। 

 

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में आरोपी मुशर्रफ के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी। वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तत्काल एसआरएन अस्पताल भिजवाया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 0.315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। 

पीड़ित परिवार से मिले सिद्धार्थ नाथ सिंह 
रविवार को विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देख आरोपी भागने लगा, पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग पर आरोपी के दोनों पैर में एक-एक गोली लगी है।

 

चेकिंग के दौरान पुलिस को देख आरोपी भागने लगा, पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग पर आरोपी मुशर्रफ के दोनों पैर में एक-एक गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है। मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी, नगर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed