फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teen gets shot in celebratory firing during Dwarchar, chaos ensues

Prayagraj : द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में किशोर को लगी गोली, मची अफरा-तफरी

Sat, 19 Apr 2025 06:22 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 06:22 PM IST
सार

हंडिया थाना क्षेत्र के हुलासपुर लाक्षागृह गांव में शुक्रवार को आई बरात में देर रात द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से बारात देख रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Teen gets shot in celebratory firing during Dwarchar, chaos ensues
गोली लगने से घायल प्रिंस मिश्र उर्फ कृष्णा मिश्र। - फोटो : संवाद।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के हुलासपुर लाक्षागृह गांव में शुक्रवार को आई बरात में देर रात द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से बारात देख रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान किशोर को देखकर घराती और बराती पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। हुलासपुर लाक्षागृह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार तिवारी की बेटी काजल की शादी हंडिया थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी गणेश पांडेय के बेटे धीरज कुमार के साथ तय थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को बरात हुलासपुर लाक्षागृह पहुंच गई। रात 10 बजे के करीब बराती जनवासे से द्वारचार के लिए निकले थे। अपने रिश्तेदार के घर आया भेलसी हंडिया गांव निवासी राम जी मिश्र का बेटा प्रिंस मिश्र उर्फ कृष्णा मिश्र (15) वर्ष खड़ा होकर बरात देख रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे अंकित मिश्र निवासी हरिहरपुर की बंदूक से निकली गोली किशोर के हथेली और जाघ में धंस गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया उपरदहां ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालत गंभीर देखते हुए घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोशन कुमार मिश्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस आरोपी के तलास में जुट गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जान से मारने की नियति से किशोर पर फायरिंग की गई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed