{"_id":"57a3a1fc4f1c1b8f3a2b887d","slug":"teej-greenery-brought-happiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियां लेकर आई हरियाली तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियां लेकर आई हरियाली तीज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 05 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
तीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड सौभाग्यका व्रत हरियाली तीज शुक्रवार को मनाया जाएगा। व्रत की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को महिलाएं पूरे दिन जुटी रहीं। पूजन सामग्री से लेकर सोलह श्रृंगार के सामानों को खरीदने में महिलाओं का ज्यादातर वक्त बीता। कटरा, चौक, सिविल लाइंस, मीरापुर, प्रीतमनगर, मम्फोर्डगंज समेत सभी बाजारों में खूब रौनक रही।
साड़ियों की दुकानों पर लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां और सूट पसंद करने और मैचिंग की बिंदी, चूड़ी, कड़े खरीदने में महिलाएं जुटी रहीं। डिमांड को देखते हुए चूड़ीवालों ने भी मनमाने दाम लगाए। साज-सिंगार के साथ ही दान के लिए महिलाओं ने पूजा की पिटारी भी सजाई। अलग-अलग चूड़ी, शीशा, बिंदी, कंघी, नेल पालिश, सिंदूर, आलता, काजल, पाउडर, तेल आदि की खरीदारी की। सुहाग का सामान होने की वजह से विशेष रूप से लाल रंग मेंज्यादातर सामानों को खरीरदारी की गई। कई महिलाओं ने सोन की कील, बिछिया, पायल भी खरीदी।
शुक्रवार को वक्त न मिले या फिर बाजारों में ज्यादा भी़ड़ हो सो महिलाओं ने बृहस्पतिवार को ही हथेलियों पर मेहंदी रचाई। हथेलियों पर सजना के नाम की मेहंदी रचवाने के लिए देर शाम कटरा, सिविल लाइंस में अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे के पास मेहंदी लगवाने वालों के पास महिलाओं की भारी भीड़ रही। किसी ने अरेबियन स्टाइल में तो किसी ने मारवाड़ी स्टाइल में मेहंदी रचाई। आउटलाइनर मेहंदी को भी काफी पसंद किया गया। मेहंदी लगवाने के साथ ही महिलाओं ने टैटू भी बनवाए।
विज्ञापन
गाड़ीवान टोला, खुल्दाबाद स्थित श्रीराधा कुंजबिहारी जी महाराज मंदिर में श्री ठाकुर जी का झूलानोत्सव शुक्रवार से शुरू होगा। ठाकुर जी का श्रृंगार विशेष रूप से वस्त्र और आभूषणों से किया जाएगा। 13 दिनों तक चलने वाले उत्सव का समापन रक्षाबंधन के दिन होगा। प्रतिदिन शाम को कुंजबिहारी जी को फूलों और जरी-मोती से सजे झूले पर विराजमान किया जाएगा। मीडिया प्रभारी प्रेमानंद दास ने बताया कि झूले का दर्शन शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे किया जा सकेगा।संकीर्तन और प्रवचन भी होगा, वहीं श्री राधारमण जी मंदिर चौक गंगादास में भी हरियाली तीज से रक्षाबंधन तक भगवान को झूले पर बैठाया जाएगा। प्रतिदिन मंदिर में भजन संध्या भी होगी।