UPPSC : प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिले 11 कर्मशाला अनुदेशक, कई अन्य परीक्षाओं के भी परिणाम घोषित
प्राविधिक शिक्षा विभाग को 11 नए कर्मशाला अनुदेशक मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कर्मशाला अनुदेशक फिटिंग/प्लंबरिंग के पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राविधिक शिक्षा विभाग को 11 नए कर्मशाला अनुदेशक मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कर्मशाला अनुदेशक फिटिंग/प्लंबरिंग के पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।
कर्मशाला अनुदेशक के 11 पदों में छह पद अनारक्षित, दो पद अन्य पिछड़ा वर्ग, दो पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 19 एवं 20 दिसंबर को आयोजित किया गया। अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों में जय प्रकाश मिश्र, आनंद कुमार यादव, आकांक्षा श्रीवास्तव, बीर सिंह, लाल बहादुर लाल, सूरज पाल, राकेश सिंह, राकेश यादव, जितेंद्र कुमार, सुरभि डे एवं बृजेश प्रसाद के नाम शामिल हैं।
पुलिस विभाग को मिले 12 सहायक रेडियो अधिकारी
गृह (पुलिस) विभाग को 12 सहायक रेडियो अधिकारी मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को इन पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इनमें सात पद अनारक्षित, तीन पर ओबीबी एवं दो पद एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 19 एवं 20 दिसंबर को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। आयोग के उप सचिव सुनील कुमार के अनुसार अभ्यर्थी रंजन कुमार मिश्रा, रमा निवास पांडेय, रोहित मिश्रा, रूपेश शुक्ल, शिवम सिंह, पवन कुमार मौर्य, भावना रानी, नीरज कुमार, सन्नी कुमार पासवान, अमित पासवान, दिशा श्रीवास्तव एवं प्रदीप कुमार पटेल को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।
औषधि निरीक्षक के 11 पदों पर हुआ चयन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को 11 नए औषधि निरीक्षक मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बृस्पतिवार को इन पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें सात पद अनारक्षित, दो पर अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दो पद असुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 21 दिसंबर को आयोजित किया गया। आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार चयनितों में प्रेम पाठक, ओमपाल सिंह, कमलेश कुमार मिश्रा, के. शबरी गिरिनाथ, जयेंद्र कुमार, परमेश कुमार द्विवेदी, शालिनी मित्रा, विनय मिश्रा, रुचि बंसल, दीपक लोधी एवं राजेश कुमार मौर्य शामिल हैं।