फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Technical Education: Counseling started in IERT, 114 got admission on the first day

तकनीकी शिक्षा : आईईआरटी में काउंसिलिंग शुरू, पहले दिन 114 को मिला प्रवेश

Wed, 07 Aug 2024 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 05:33 PM IST
सार

आईईआरटी की प्रवेश परीक्षा 26 और 29 जून को कराई गई थी। पिछले दिनों इसका परिणाम आया था। अब प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू हो गई। पहले दिन दो वर्षीय मैनेजमेंट कोर्स के 127 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। उसमें से 107 काे प्रवेश मिला है।

विज्ञापन
Technical Education: Counseling started in IERT, 114 got admission on the first day
आईईआरटी में काउंसलिंग करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नालाॅजी (आईईआरटी) में काउंसिलिंग की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 114 विद्यार्थियों को प्रवेश मिला है। बुधवार से डिप्लोमा कार्स के लिए काउंसिलिंग शुरू होगी। इसके लिए 2714 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। यह प्रक्रिया 17 अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन


आईईआरटी की प्रवेश परीक्षा 26 और 29 जून को कराई गई थी। पिछले दिनों इसका परिणाम आया था। अब प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू हो गई। पहले दिन दो वर्षीय मैनेजमेंट कोर्स के 127 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। उसमें से 107 काे प्रवेश मिला है। माैके पर अभ्यर्थियों से फीस जमा करवाया और प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई। दूसरी पाली में पीडीसीए कोर्स की 18 सीटों के लिए 21 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। डेढ़ वर्षीय इस कोर्स की सात सीटें ही भरी जा सकी हैं।
विज्ञापन


परीक्षा सचिव उमाशंकर वर्मा ने बताया कि तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए बुधवार से दो पाली में काउंसिलिंग होगी। डिप्लोमा की कुल 975 सीटें हैं। इन सीटों के सापेक्ष करीब तीन गुना 2714 अभ्यर्थी उत्तीर्ण कराए गए हैं। सुबह की पाली में 10 बजे और दोपहर को एक बजे से काउंसिलिंग होगी। सात, आठ, नाै अगस्त को प्रतिदिन दो- दो साै विद्यार्थियों को बुलाया गया है। 10, 11 और 12 अगस्त को प्रतिदिन तीन-तीन साै, 14 और 16 अगस्त को चार-चार साै और 17 अगस्त को 414 विद्यार्थियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्स में मिलेगा प्रवेश

आईईआरटी से इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, प्लास्टिक टेक्नालाॅजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन टेक्नालाॅजी, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, पावर प्लांट इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, आटोमोबाइल इंजीनियरिंग, टूल इंजीनियरिंग, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कूलिंग इंजीनियरिंग और ट्यूब वेल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होता है। इन्हीं कोर्स के लिए मारामारी होती है। इन कोर्स के लिए वार्षिक शुल्क 19,840 रुपये है। काउंसिलिंग के दाैरान विद्यार्थी को एक हजार रुपये पंजीकरण शुल्क और एक हजार रुपये काॅसन मनी जमा करना होगा। प्रवेश पाने के लिए कुल 21840 रुपये माैके पर ही जमा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed