फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teased by tampering, a teenager died by jumping into a well

छह माह से किशोरी को परेशान कर रहे थे तीन युवक, तंग आकर कुएं में कूद दी जान

Wed, 14 Oct 2020 12:03 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Teased by tampering, a teenager died by jumping into a well
शिवानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बाघराय के पवांसी गांव के तीन युवकों की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने कुंए में कूदकर जान दे दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को किसी तरह बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस को किशोरी का शव कब्जे में लेने के लिए तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। काफी समझाने पर परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए राजी हुए। पीड़ित परिवार ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी गांव निवासी शीतला प्रसाद अग्रहरि की बेटी शिवानी अग्रहरी (17) मंगलवार को अपने घर में थी। अचानक ढाई बजे के करीब अपने ही घर के पास स्थित कुंए में कूद गई। जिसकी जानकारी परिजनों को दस मिनट बाद लग सकी। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों की मदद से किसी तरह शिवानी को बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में मृतका के पिता शीतला प्रसाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के डब्बू सिंह, गुड्डू सिंह व गुन्नू तिवारी काफी दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। वे लोग प्रभावशाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे उनके परिवार के साथ कुछ भी कर सकते हैं। जिसके कारण भयवश वह शिकायत नहीं कर सके। अभी भी उसके परिवार के लोगों को खतरा है। कुछ दिन पहले रात में गुन्नू उसके घर में कूद गया था। शोर मचाने पर मारपीट करते हुए भाग निकला था। शीतला प्रसाद ने तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। किशोरी की मौत से मां संजू, व दो छोटी बहनें श्रेया, साक्षी का रो- रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए तैयारी करने लगी तो परिजनों ने रोक दिया।

परिजन तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जिद कर रहे थे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। बाघराय थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी के कुंए में कूदकर जान देने की बाबत छानबीन की जा रही है।

पुलिस से कभी नहीं की थी शिकायत
बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी की रहने वाली शिवानी को छह माह से गांव के तीन युवक परेशान कर रहे थे। इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को थी लेकिन किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। पुलिस की पूछताछ में परिजन आरोपियों को प्रभावशाली बताते हुए डर बता रहे थे। जबकि शिवानी के कुंए में कूदकर जान देने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।


किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप
हथिगवां थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पड़ोसी युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि सोमवार की शाम किशोरी अचानक घर से गायब हो गई। उसकी काफी तलाश के बाद पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए गांव के युवक पर आरोप लगाया है।

बाघराय के पवांसी गांव में किशोरी की मौत के बाद पहुंची पुलिस व जुटी भीड़।

बाघराय के पवांसी गांव में किशोरी की मौत के बाद पहुंची पुलिस व जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

 

बाघराय के पवासी गांव में मृत किशोरी के परिजनों से पूछताछ करते एएसपी पूर्वी।

बाघराय के पवासी गांव में मृत किशोरी के परिजनों से पूछताछ करते एएसपी पूर्वी।- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed