फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers were negligent in teaching then the call came under control

Prayagraj News: शिक्षकों ने पढ़ाने में की लापरवाही तो कंट्रोल रूप से आया फोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Teachers were negligent in teaching then the call came under control
राजकीय विद्यालय के शिक्षकों ने पढ़ाने में लापरवाही की तो कंट्रोल रूम से प्रधानाचार्य के पास फोन आ गया। वह तुरंत सक्रिय हुए और शिक्षक को कक्षा में भेजा। सप्ताहभर में मंडल के 50 राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को फोन करके चेताया गया। इसका असर यह हुआ कि शिक्षक समय से कक्षा में उपस्थित होने लगे और विद्यार्थी बेवजह बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ.दिव्यकांत शुक्ल ने ऑनलाइन निगरानी की पहल की थी। उनके कार्यालय में 27 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.महेंद्र देव ने कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया था। इस कंट्रोल रूम से मंडलभर के 150 राजकीय विद्यालयों के सीसीटीवी जोड़े गए। इसके लिए चार कर्मचारियों की तैनाती की गई। वह विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि को देख रहे हैं। बच्चों के बेवजह कक्षा से बाहर टहलने, शिक्षकों के न आने या कक्षा खाली होने पर प्रधानाचार्य को फोन करते हैं।
विज्ञापन

सप्ताहभर में 50 विद्यालयों को टोका गया। यह कार्रवाई नहीं, केवल उनकी जिम्मेदारी के प्रति आगाह किया जा रहा है। इसका असर भी दिखने लगा है। अब शिक्षक समय से कक्षा में पहुंचने लगे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के प्रधानाचार्य ने सुधार नहीं किया, इसलिए उनको नोटिस भी जारी किया गया है। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए जेडी ने यह तरीका अपनाया है। इससे पहले उन्होंने ऐसा प्रयोग यूपी बोर्ड की परीक्षा में किया था। बोर्ड परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी से हुई थी। इसलिए पेपर लीक नहीं हुआ और शुचितापूर्ण परीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा शिक्षकों को दंडित करना नहीं, बल्कि उनको अध्यापन के लिए प्रेरित करना है। जिससे जीआईसी से भी टाॅपर बच्चे निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed