फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teachers recruitment postponed in schools running under social welfare department

समाज कल्याण के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती स्थगित

Wed, 14 Oct 2020 12:14 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
teachers recruitment postponed in schools running under social welfare department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
प्रयागराज। समाज कल्याण विभाग से अनुदानित तीन स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी नियुक्ति से जुड़ी खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी है। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित बाल विद्यालय नयापूरा, कन्या पाठशाला रम्मन का पूरा एवं हरिजन कन्या पाठशाला मलाकराज सादियाबाद मेें प्रबंधन की ओर से शिक्षकों के 20 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। हैरानी की बात यह कि इस पूरे मामले की बीएसए को जानकारी नहीं थी। अमर उजाला ने तीन अक्तूबर के अंक में शिक्षकों के 20 पदों के विज्ञापन में आरटीई 2009 के मानक की अनदेखी की बात भी उठाई थी।
विज्ञापन


बाल विद्यालय नयापुरा में बच्चों की संख्या 169 है और यहां चार शिक्षक पहले से कार्यरत हैं। आरटीई के अनुसार 30 बच्चों पर एक शिक्षक होना चाहिए। इस लिहाज से यहां छह शिक्षकों की नियुक्ति हो सकती है। एक पद प्रधानाध्यापक का भी मान लिया जाए तो भी अधिकतम सात पद बनते हैं। लेकिन प्रबंधन ने इस स्कूल में नौ पदों पर की विज्ञापन जारी किया है। बाकी के दो स्कूलों में भी इसी प्रकार नियुक्ति की कोशिश की गई। जबकि समाज कल्याण अथवा किसी दूसरे प्रबंधन की ओर से संचालित जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती बीएसए की अनुमति के बिना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed