फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teachers of Open University are making video lecture at home

मुक्त विवि के शिक्षक घर बैठे तैयार कर रहे वीडियो लेक्चर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
teachers of Open University are making video lecture at home
मुक्त विवि के शिक्षक घर बैठे बना रहे वीडियो लेक्चर 0 अधिन्यास प्रश्न पत्र भी किए जा रहे तैयार, विवि खुलते ही वेसबाइट पर किए जाएंगे अपलोड 0 कुलपति ने शिक्षकों से किया ऑनलाइन संवाद, लॉक डाउन में जरूरी काम निपटाने के निर्देश प्रयागराज। उत्तर प्रदेेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षक घर बैठे वीडियो लेक्चर तैयार कर रहे हैं। जैसे-जैसे लेक्चर तैयार हो रहे हैं, उन्हें यूट्यूब पर अपलोड किया जा रहा है। वहीं मुक्ति विश्वविद्यालय के शिक्षक घर बैठे अधिन्यास प्रश्नपत्र (एसाइनमेंट पेपर) भी तैयार करेंगे, ताकि विश्वविद्यालय खुलते ही इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। विश्वद्यालय के कुलपति प्रो. केएन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षकों से संवाद के दौरान कहा कि सभी विषयों के शिक्षक लॉक डाउन के दौरान अपने घरों में रहकर वीडियो लेक्चर तैयार कर लें। कुछ शिक्षकों ने वीडियो लेक्चर तैयार किए हैं, जिन्हें यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है। मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थी यूट्यूब पर लेक्चर सुनकर आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इससे प्रदेश भर में विश्वविद्यालय के 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कुलपति ने शिक्षकों से कहा है कि लॉक डाउन में पाठ्य सामग्री लेखन का कार्य प्राथमिकता के आधार पूरा कर लें। इसके अलावा आगामी जून-2020 की वार्षिक परीक्षा और बीएड सामान्य/विशेष प्रवेश परीक्षा से संबंधित जो तैयारियां घर बैठे की जा सकती हैं, उन्हें लॉक डाउन में पूरा करने को कहा है। जैसे, प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किए या वार्षिक परीक्षा के लिए किन विषयों के प्रश्नपत्र तैयार किए जाने बाकी हैं। जिन विषयों के प्रश्नपत्र नहीं बनाए गए हैं, उन्हें तैयार कर लिया जाए। बीएड प्रवेेश परीक्षा के लिए आए आवेदनों को हिसाब-किताब रखा जाए ताकि विश्वविद्यालय खुलते ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और प्रवेश परीक्षा समय से कराई जा सके। कुलपति ने शिक्षकों से कहा कि इस वर्ष नैक ग्रेडिंग के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में शिक्षक घर बैठे इसके लिए जो तैयारी कर सकते हैं, वह पूरी कर लें। विभिन्न विषयों में जो पाठ्य सामग्री लिखना बाकी हो, उसे भी लॉकडाउन के दौरान पूरा करने का प्रयास करें, जिससे आगामी सत्र में निर्धारित समय सीमा में इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके और शिक्षार्थियों तक इसके आसानी से पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed