{"_id":"5cb62886bdec2214323f5217","slug":"teachers-found-guilty-of-misbehavior-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की दिल्ली में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की दिल्ली में मिली लोकेशन
Wed, 17 Apr 2019 12:40 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित नामी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक सुनील दुआ की लोकेशन दिल्ली में मिली है। जिसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम वहां के लिए रवाना कर दी गई है। हालांकि देर रात तक टीम उस तक पहुंच नहीं सकी थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
सिविल लाइंस निवासी छात्रा ने तीन दिन पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तां बयां की थी। बताया था कि छह साल पहले ट्यूशन पढ़ाने आने वाले शिक्षक सुनील दुआ ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जिससे वह काफी दिनों तक डिप्रेशन में रही। छात्रा के पिता ने बेटी का साथ देते हुए उसके साथ हुई ज्यादती की बात अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से लोगों के साथ शेयर की। जिसके बाद हजारों लोगों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सलाह दी। इस पर 14 अप्रैल की रात छात्रा को लेकर उसके माता-पिता सिविल लाइंस थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा ने आरोपी शिक्षक का फोटो व मोबाइल नंबर भी पुलिस को मुहैया कराया। जिसके बाद सर्विलांस के सहारे उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली जिस पर एक टीम रात में ही वहां के लिए रवाना हो गई। सूत्रों की मानें तो दिल्ली पहुंचने के बाद टीम ने सर्विलांस के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर छापा मारा लेकिन आरोपी शिक्षक वहां नहीं मिला। इस दौरान उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिला। लेकिन पुलिस टीम उसके हरसंभावित ठिकाने पर छापेमारी करती रही। इसके बावजूद देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। इस मामले में इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया से बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन