फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teachers brutually beaten by students in Phulur

बाहरी युवकों संग पहुंचे छात्र ने दो शिक्षकों को पीटा

Fri, 29 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
teachers brutually beaten by students in Phulur
teachers brutually beaten by students in Phulur - फोटो : PHOOLPUR
फूलपुर स्थित कॉलेज में घटना, पथराव में तीन छात्र भी जख्मी
विज्ञापन

एक नामजद के अलावा पांच अज्ञात उपद्रवियों पर रिपोर्ट
फूलपुर। फूलपुर स्थित गोमती इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को एक छात्र ने बाहरी युवकों संग मिलकर जमकर उपद्रव किया। शिक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला व भीम कुमार को पीट दिया। साथ ही पथराव किया जिसमें तीन छात्र भी घायल हो गए। छात्र व कर्मचारी दौड़े तो हमलावर भाग निकले। मामले में शिक्षककी ओर से एक नामजद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
घटना दोपहर करीब एक बजे की है। फूलपुर कस्बा स्थित गोमती इंटर कॉलेज का एक छात्र कुछ बाहरी युवकों के साथ आया। इसके बाद सीधे लाइब्रेरी में पहुंचकर उसने वहां मौजूद सलोरी निवासी शिक्षक प्रदीप पर हमला बोल दिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बीच-बचाव करने एक अन्य शिक्षक भीम कुमार पहुंचे तो उन्हें भी मारा-पीटा और कपड़े फाड़ दिए। उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर भी चलाए जिसमें कॉलेज के तीन छात्र भी घायल हो गए।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर कक्षाओं में पढ़ रहे अन्य छात्र व कर्मचारी निकले तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद घायल शिक्षक प्रदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि उनकी तहरीर पर रंजीत मौर्य को नामजद करते हुए पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed