{"_id":"6558b128c5b290b64b0b6d83","slug":"teacher-working-on-fake-records-dismissed-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : फर्जी अभिलेख पर नौकरी करने वाला शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : फर्जी अभिलेख पर नौकरी करने वाला शिक्षक बर्खास्त
Sat, 18 Nov 2023 06:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 06:12 PM IST
सार
जिले के बिहार ब्लाॅक के कल्यानगढ़, नगरहन का पुरवा निवासी चंद्रिका प्रसाद मिश्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि गांव के ही नंद किशोर पुत्र राम किशोर फर्जी अभिलेखों के आधार पर शिक्षक की नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Teacher
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में 31 जुलाई 1997 से फर्जी अभिलेख पर नौकरी करने वाले शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके आरोप लगाया था कि फर्जी अभिलेख लगाकर शिक्षक नौकरी कर रहा है। विभाग के सत्यापन में खुलासा होने पर बीएसए ने उसकी सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन
जिले के बिहार ब्लाॅक के कल्यानगढ़, नगरहन का पुरवा निवासी चंद्रिका प्रसाद मिश्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि गांव के ही नंद किशोर पुत्र राम किशोर फर्जी अभिलेखों के आधार पर शिक्षक की नौकरी कर रहे हैं। फर्जीवाड़े में शामिल शिक्षक वर्तमान में विहार ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल, अतरसुई में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात हैं।
विज्ञापन
बीएसए ने शिक्षक को नोटिस जारी कर हाईस्कूल का अंकपत्र और प्रमाणपत्र तलब किया। यूपी बोर्ड से हुए सत्यापन में खुलासा हुआ कि नंद किशोर वर्ष 1975 में हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें उन्हें महज 48 अंक मिले थे। इसमें उन्होंने अपनी जन्मतिथि 28 अक्तूबर वर्ष 1958 दिखाई थी।
विज्ञापन
परीक्षा में फेल होने से वह वर्ष 1984 में दूसरी बार परीक्षा में शामिल हुए और इस बार उन्हें 312 अंक मिले। इसमें जन्मतिथि बदल करके 28 अक्तूबर 1964 कर दिया। नंद किशोर को 31 जुलाई 1997 में शिक्षक पद की नौकरी मिली। 26 वर्ष की सेवा के बाद फर्जी अभिलेखों का खुलासा होने पर बीएसए भूपेंद्र सिंह ने उनकी सेवा समाप्त कर दी।