फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher suspended for molesting class six girl students, investigation confirms the allegation

प्रयागराज : कक्षा छह की छात्राओं के साथ छेड़खानी में शिक्षक निलंबित, जांच में हुई आरोप की पुष्टि

Sun, 30 Apr 2023 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 12:50 AM IST
सार

संविलियन विद्यालय आराकला, सैदाबाद के सहायक अध्यापक अशोक कुमार मौर्य को छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं के परिजनों की ओर से सहायक अध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
Teacher suspended for molesting class six girl students, investigation confirms the allegation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

संविलियन विद्यालय आराकला, सैदाबाद के सहायक अध्यापक अशोक कुमार मौर्य को छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं के परिजनों की ओर से सहायक अध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

अभिभावकों ने बेसिक शिक्षाधिकारी के व्हाट्सएप पर कक्षा छह में पढ़ने वाली तीन बच्चियों के साथ शिक्षक की ओर से छेड़छाड़ एवं गलत तरीके से छूने की शिकायत की थी। निर्वाचन कार्य में व्यस्त होने से दोनों शिकायतें व्हाट्सएप के माध्यम से गीता त्रिपाठी एवं कन्हैया लाल एआरपी के पास भेजकर उन्हें निर्देशित किया गया कि विद्यालय में जाकर वस्तुस्थिति का पता लगाएं।

विज्ञापन

उन्होंने पीड़ित बच्चियों का बयान दर्ज किया। साथ ही वीडियो के माध्यम से आख्या भी प्रस्तुत की। वीडियो में आरोपी सहायक अध्यापक दोषी पाया गया। शिकायतों की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सैदाबाद ने की। इसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की पुष्टि हुई। मामले में शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए होलागढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी सेवक लाल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed