फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teacher recrutment

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों की मांगी सूचना

Sun, 24 Nov 2019 08:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
teacher recrutment
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदों का विवरण तलब
विज्ञापन

29334 सहायक अध्यापक भर्ती के बारे में मांगी गई सूचना
प्रयागराज। प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक विज्ञान, गणित की भर्ती के लिए आठ चरणों में कराई गई काउंसलिंग के बाद रिक्त पदों की क्या स्थिति है, इस बाबत सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से सूचना मांगी है। मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है, इसलिए सुनवाई वाले दिन यह सूचना कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी।
सहायक अध्यापक विज्ञान, गणित के 29334 पदों पर नियुक्ति के लिए 11 जुलाई 2013 को सीधी भर्ती शुरू हुई थी। आठ चरणों की काउंसलिंग के बाद भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी गई। चयन से वंचित रह गए अभ्यर्थियों का दावा था कि बड़ी संख्या में पद खाली होने के बावजूद शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग बीच में बंद कर दी। अभ्यर्थी इस मामले को लेकर कोर्ट चले गए। मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में चल रही है और शिक्षा विभाग को इस भर्ती के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदों का ब्योरा अगली सुनवाई पर कोर्ट में प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह ने मंडलवार बेसिक शिक्षा अधिकारियों से पदों का विवरण मांगा है। इसमें पूछा गया है कि श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम कटऑफ कितना था, कितने नियुक्ति पत्र जारी किए गए और श्रेणीवार कितने पद खाली रह गए। पद रिक्त होने का कारण भी स्पष्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, बस्ती मंडल के बीएसए को 25 नवंबर, फैजाबाद, देवीपाटन, गोरखपुर, आजमगढ़ मंडल के बीएसए को 26 नवंबर, अलीगढ़, बरेली, आगरा, चित्रकूट मंडल के बीएसए को 27 नवंबर, झांसी, कानपुर, लखनऊ मंडल के बीएसए को 28 नवंबर और मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के बीएसए को 29 नवंबर को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यालय में उपस्थित होकर चयनित अभ्यर्थियों की सूची संपूर्ण विवरण के साथ उपलब्ध करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed