फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teacher recrutment

दूसरे प्रदेश के अभ्यर्थियों को भी मिलेगी नियुक्ति

Sun, 24 Nov 2019 08:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
teacher recrutment
दूसरे प्रदेश के अभ्यर्थियों को भी मिलेगी नियुक्ति
विज्ञापन

68500 शिक्षक भर्ती के तहत मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज। पिछले साल हुई 68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण दूसरे प्रदेश के अभ्यर्थियों को भी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति मिलेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके साथ ही पुनर्मूल्यांकन में उत्तीर्ण नौ अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया है। काउंसलिंग नौ से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
वर्ष 2018 में हुई 68500 शिक्षक भर्ती में बड़ी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की थी, जिन्होंने अन्य राज्यों से शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जबकि उनका डोमिसाइल (निवास) यूपी में था। परीक्षा में शामिल इन अभ्यर्थियों ने सफलता तो हासिल कर ली, लेकिन डोमिसाइल के विवाद में इनकी नियुक्तियां फंस गईं और इन्हें काउंसलिंग के लिए आवेदन करने का मौका नहीं मिला। अभ्यर्थी न्यायालय चले गए, जहां से उन्हें राहत मिल गई। न्यायालय के आदेश के क्रम में अब ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए मौका दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह के अनुसार ऑनलाइन ई-आवेदनपत्र का प्रारूप, आवश्यक दिशा निर्देश एवं जनपदवार रिक्तियों का विवरण बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 28 नवंबर की दोपहर से तीन दिसंबर को शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदनपत्र भरना होगा। अभ्यर्थियों को केवल एक आवेदनपत्र भरना होगा, जिसमें वह प्रदेश के इच्छित जनपदों के लिए वरीयताक्रम का निर्धारण कर सकेंगे और वे अपने गुणांक/भारांक एवं वरीयता तथा जनपद के लिए निर्धारित रिक्तियों के अनुरूप आवंटित जनपद की काउंसलिंग के लिए प्रतिभाग कर सकेंगे। अर्ह पाए जाने के बाद अभ्यर्थी को उसी जनपद में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन कर चुके अभ्यर्थी सीधे काउंसलिंग में होंगे शामिल
ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें 68500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में पूर्व में जनपद आवंटन हुआ, लेकिन बाह्य प्रदेश के होने के कारण जनपद में आयोजित काउंसलिंग में प्रतिभाग नहीं करने दिया गया, वे अभ्यर्थी भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत काउंसलिंग के लिए निर्धारित तिथि नौ से 11 दिसंबर के बीच आवंटित जनपद में प्रतिभाग करने के लिए अर्ह होंगे।

मोबाइल नंबर बदलने पर देना होगा शपथपत्र
आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा के लिए निर्गत किया गया अनुक्रमांक, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर निर्धारित वेबसाइट पर भरना होगा, जिसके बाद अभ्यर्थी को उसी मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त होगा, जिसे भरने के बाद वह आवेदनपत्र में वांछित प्रविष्टियों को पूर्ण कर सकेगा। जिन अभ्यर्थियों का मोबाइल नंबर बदल गया है, उन्हें ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप की सूचना 10 रुपये के नोटरी शपथपत्र पर भरकर एवं अन्य संगत अभिलेखों के साथ 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे से दो दिसंबर को शाम पांच बजे तक परिषद मुख्यालय प्रयागराज में उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed