फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher recruitment will be done on the old standard after the ban

कोर्ट की रोक के बाद पुराने मानक पर होगी शिक्षक भर्ती

Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment will be done on the old standard after the ban
teacher shimla
प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों के लिए होने वाली 68500 शिक्षक भर्ती के बीच में मानक में किया गया बदलाव वापस ले लिया है। सरकार की ओर से यह बदलाव हाईकोर्ट के आदेश के बाद किया गया है। हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद नियमों में बदलाव करने पर आपत्ति की थी। कोर्ट की आपत्त्ति के बाद सरकार ने सामान्य ओबीसी में 33 फीसदी और एससी-एसटी वर्ग 30 फीसदी पासिंग करने के अपने पूर्व के आदेश को वापस ले लिया है। शासन के विशेष सचिव देव प्रताप सिंह की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के बाद अब शिक्षक भर्ती का परिणाम जल्द जारी होने की संभावना जगी है।
विज्ञापन


पुराने नियम पर भर्ती करने के आदेश के बाद अब सचिव परीक्षा नियामक को पूर्व में तैयार किए रिलल्ट में संशोधन करना होगा। सरकार की ओर से शिक्षामित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद मानक में बदलाव किया गया था। सरकार की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद नियमों में बदलाव के खिलाफ अभ्यर्थियों ने कोर्ट में चुनौती दे दी। सचिव परीक्षा नियामक की ओर से शिक्षक भर्ती के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम अंतिम दौर में है। जल्द ही इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। सचिव परीक्षा नियामक की ओर से प्रदेश केसभी मंडल मुख्यालयों पर 27 मई को शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


 सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 68500 शिक्षक भर्ती का रिजल्ट घोषित करने में देरी को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिक्षक भर्ती के दावेदारों ने घेराव किया। दावेदारों का कहना था कि सरकार ने शिक्षक भर्ती का परिणाम जुलाई में घोषित करने का आश्वासन दिया था। परीक्षा के तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी रिजल्ट नहीं घोषित होने से अभ्यर्थियों ने नाराजगी जाहिर की। अभ्यर्थियों का कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द परिणाम घोषित करके पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर नियुक्ति पत्र जारी करें। ज्ञापन देने वालों में आशीष शुक्ल, अरूण कुमार मिश्र, जयसिंह यादव, कुलदीप दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed