फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher recruitment continues to answer

शिक्षक भर्ती की आंसर की जारी

Sat, 31 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 31 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी भर्ती के लिए आयोजित पहले चरण हुई परीक्षा की आंसर की जारी कर दी। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की से उत्तर की जांच कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। पहले चरण में आठ विषयों हिन्दी, उर्दू, सिलाई, शारीरिक शिक्षा, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, संगीत गायन और कताई-बुनाई की परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को होगी। इसमें कुल 233253 शामिल होंगे। इस तरह से संख्या के लिहाज से यह सबसे बड़ी परीक्षा है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में जीव विज्ञान के 67207 और गणित के 52232 परीक्षार्थी तथा दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान के 113714 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पहली पाली में 233 दूसरी पाली में कुल 209 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें इलाहाबाद में सबसे अधिक 48 परीक्षा केन्द्रों पर 39795 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed