फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher Recruitment : Assistant Teacher and Headmaster Recruitment Exam Today

शिक्षक भर्ती : सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा आज

Sat, 16 Oct 2021 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Teacher Recruitment : Assistant Teacher and Headmaster Recruitment Exam Today
Exam 2021 - फोटो : Social media
पहली पाली में 3 लाख 36 हजार और दूसरी पाली में 19 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा प्रयागराज। जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 रविवार को सूबे के 697 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


परीक्षा मंडल  मुख्यालय वाले जनपदों में बनाए केंद्रों पर होगी। पहली पाली में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में प्रधानाध्यापक के दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। पहली पाली में कुल 3,36,371 परीक्षार्थी है जबकि दूसरी पाली में 19,559 अभ्यर्थी हैं।
विज्ञापन


पहली पाली में सुबह दस से दोपहर साढ़े 12 बजे तक सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक की पहले प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। जबकि, दूसरी पाली में प्रधानाध्यापक के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच संपन्न होगी। जिले में यह परीक्षा 107 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हाईकोर्ट के आदेश पर स्नातक में पचास प्रतिशत से कम अंक वाले अभ्यर्थियों को सात अक्तूबर को ऑफलाइन मोड में आवेदन का मौका दिया गया था। उनके प्रवेश पत्र भी आज से पीएनपी के वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed