फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher found absent in BSA inspection, notice

Prayagraj News: बीएसए के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षक, नोटिस

Fri, 24 Jul 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 24 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Teacher found absent in BSA inspection, notice
फोटो कैप्शन: मांडा में परिषदीय स्कूल का निरीक्षण करते बीएसए प्रयागराज व अन्य।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने ब्लॉक क्षेत्र के आठ परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दाैरान कई शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बीएसए के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कुशालपुर में प्रधानाध्यापक रोहित कुमार गैरहाजिर पाए गए। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय भरारी में प्रधानाध्यापक नीलम, शिक्षक अनिल कुमार और शिक्षा मित्र नीलू द्विवेदी अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय उंचडीह में प्रधानाध्यापक राजदेव सिंह तथा पियरी स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षक पंकज कुमार और अच्छे कुमार सिंह गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बखार की शिक्षिका वंदना बनारसी, पूरा दक्षिण की प्रधानाध्यापक रीता पटेल, सिरवाल की प्रधानाध्यापक रहीवा कमर व शिक्षा मित्र पुष्पा देवी, झरवनिया के प्रवीण कुमार व शिक्षा मित्र सरिकल, केडवर स्कूल के शैलेंद्र कुमार और बेरी स्कूल के शिक्षक नवीन प्रकाश भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि सभी अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed