{"_id":"60eaf7318ebc3ec7f066b18c","slug":"teacher-eligibility-test-online-application-for-ctet-may-start-from-july-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा : सीटीईटी के लिए 20 जुलाई से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा : सीटीईटी के लिए 20 जुलाई से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन
Sun, 11 Jul 2021 07:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:20 PM IST
सार
- सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के आवेदन की तैयारी पूरी
- एनसीटीई की ओर से सीटीईटी, टीईटी आजीवन मान्य किए जाने के बाद पहली बार होगा आवेदन
विज्ञापन
सीटीईटी 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक शुरू हो सकता है। सीबीएसई की वेबसाइट पर जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी सीबीएसई की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//ष्ह्लद्गह्ल.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कोरोना के कारण सीबीएसई की ओर से साल में दो बार होने वाली सीटीईटी 2020 में एक बार ही कराई जा सकी थी।
एनसीटीई की ओर से सीटीईटी और टीईटी आजीवन मान्य किए जाने के बाद इस बार सीटीईटी में आवेदकों की संख्या कम हो सकती है। पहले सीटीईटी, टीईटी मात्र सात वर्ष के लिए ही वैध थी, ऐसे में परीक्षार्थी हर वर्ष परीक्षा में शामिल होते थे। सीबीएसई एवं राज्य सरकार के अधीन संचालित विद्यालयों में पढ़ाने के लिए सीटीईटी पास होना जरूरी है। राज्य सरकार के अधीन संचालित विद्यालयों के लिए राज्यों की ओर से होने वाली शिक्ष्रक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास होने पर भी शिक्षक बन सकते हैं।
शैक्ष्रिक योग्यता

- सीटीईटी का आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को सीनियर सेकेंडरी अथवा स्नातक परीक्षा 50 फीसदी अंक के साथ पास होने और शिक्षक प्रशिक्षण (बीएड, डीएलएड, बीटीसी आदि) में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पूरा किया होना चाहिए।
विज्ञापन
- प्रथम प्रश्नपत्र: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के 30 प्रश्न, भाषा-1 (अनिवार्य)- 30 प्रश्न, भाषा-2 (अनिवार्य)- 30 प्रश्न, गणित-30 प्रश्न, पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- द्वितीय प्रश्नपत्र: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र- 30 प्रश्न, भाषा-1 (अनिवार्य) 30 प्रश्न, भाषा-2 (अनिवार्य) 30 प्रश्न, गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान- 60 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।