फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher digitally arrested by man posing as CBI officer, duped of Rs 6.30 lakh

Prayagraj News: सीबीआई अफसर बनकर शिक्षिका को किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे 6.30 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Teacher digitally arrested by man posing as CBI officer, duped of Rs 6.30 lakh
शिवकुटी थाना क्षेत्र की शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट कर 6.30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठग ने पीड़िता के मोबाइल नंबर से अपराध होने पर मुंबई के कोलाबा में एफआईआर दर्ज होने का झांसा दिया और सीबीआई अफसर बनकर रुपये ऐंठ लिए। वहीं अन्य दो मामलों में ठगों ने पीड़ितों को 20.94 लाख रुपये की चपत लगा दी। तीनों मामलों में साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिवकुटी थाना क्षेत्र निवासी महिला एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास अंजान मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से बताकर कहा कि आप नरेश अग्रवाल के साथ मिलकर अपने मोबाइल नंबर से अपराध कर रही हैं। आपके खिलाफ मुंबई के कोलाबा थाने में एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन

इसके बाद कहा कि कोलाबा पुलिस स्टेशन से आपको कनेक्ट करता हूं, वहां के इंस्पेक्टर आपसे बात करेंगे। इसके बाद एक लड़की ने कहा कि कोलाबा पुलिस स्टेशन से इंस्पेक्टर प्रदीप सावंत आपसे बात करेंगे फिर अपने को प्रदीप बताते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि यहां आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आपको पुलिस स्टेशन में तुरंत हाजिर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीबीआई को फोन कनेक्ट करने की बात कही। वीडियो कॉलिंग पर राजेश मिश्रा नाम के युवक ने खुद को सीबीआई अफसर बताया और कुछ फोटो, कागजात और पीड़िता के नाम का एटीएम व्हॉट्सएप किया।
उसने धमकी दी कि आरबीआई की ओर से जारी जो खाता नंबर हम भेज रहे हैं उसमें पैसे भेजिए, नहीं तो अपराधियों द्वारा आपके घर वालों को मार दिया जाएगा। इससे डरकर पहले 4.30 लाख और फिर दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। साइबर पुलिस खाता नंबर के जरिये ठगों की पहचान करने में जुट गई है।






शेयर-बाजार में निवेश के नाम पर छह लाख की ठगी

धूमनगंज प्रीतम नगर की पीडीए कॉलोनी निवासी आशीष कांत शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर जून 2025 में अंजान मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक वैध ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का ब्रोकर बताकर शेयर बाजार में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का लालच दिया। झांसे में आकर उन्होंने छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन जब रुपये निकालने लगे तो शातिर ने अलग-अलग बहाने बनाकर फीस मांगी। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।







रिव्यू देने के नाम पर 14.94 लाख की ठगी
करेली के जीटीबी नगर निवासी अहमद हसन ने पुलिस को बताया कि टेलीग्राम एप के माध्यम से उनके साथ 14.94 लाख रुपये की ठगी हुई है। बताया कि उनके व्हॉट्सएप पर मैसेज आया जिसमें कहा गया कि अगर आप होटल रिव्यू देंगे तो आपको हर रिव्यू के बदले पचास रुपये मिलेंगे। फिर टेलीग्राम एप पर टास्क दिया गया जिसे पूरा करने पर 50 रुपये दिए गए। इसके बाद दो हजार रुपये निवेश करने पर 2800 रुपये मिल गए। इसके बाद खाते से 14.94 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed