{"_id":"6ac6ae31932c9b68d302fd7d","slug":"taps-dry-for-5-years-in-kaurihar-drinking-water-crisis-deepens-allahabad-news-c-407-1-ggp1006-21278-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कौड़िहार में 5 साल से सूखे नल, गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कौड़िहार में 5 साल से सूखे नल, गहराया पेयजल संकट
Thu, 08 Oct 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 02 कौड़िहार में एक फीट गहराई में डाली गई पाइपलाइन
- फोटो : Samvad
कौड़िहार इलाके के दर्जनों गांवों में पानी की गंभीर समस्या है। बीते पांच साल से सरकारी नलों की टोटियां सूखी हुई हैं। सरकार के करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उपभोक्ता पानी के लिए भटक रहे हैं।
वर्ष 1978 में विदेशी संस्था डच के सहयोग से कौड़िहार में ओवरहेड टैंक स्थापित हुआ था। तत्कालीन उद्योग एवं सिंचाई राज्य मंत्री अमीन अंसारी ने इसका लोकार्पण किया था। तत्कालीन विधायक विक्रमाजीत मौर्य के प्रयासों से जल निगम के पंप का रिबोर कराया गया। रिबोर के बाद भी पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों ने अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।
एक वर्ष पूर्व अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। सीडीओ ने मामले का संज्ञान लेकर कौड़िहार बीडीओ से जांच रिपोर्ट शासन को भेजी। इसके बाद दोबारा पाइप डालने का टेंडर हुआ, पर वर्तमान कार्य भी धांधली की भेंट चढ़ गया। ठेकेदार ने पाइप को नियम के विरुद्ध कम गहराई पर डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद मोदनवाल, आरती देवी, सुमन देवी और आशा देवी ने कौड़िहार ब्लॉक रोड एवं प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर कई साल से पानी न आने की बात कही है।
विज्ञापन
-कौड़िहार में पानी की समस्या की जानकारी है। एजेंसी की ओर से कार्य पूरा नहीं किया गया। इससे जलापूर्ति में समस्या आ रही है। अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भेज कर समस्या की जानकारी कर ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा। -धर्मेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम