फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Talks between advocates and officials in Bara

Prayagraj News: बारा में अधिवक्ता और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता

Fri, 20 Mar 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 20 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Talks between advocates and officials in Bara
बारा में अधिवक्ताओं के साथ वार्ता करते अधिकारी - फोटो : credit
अधिवक्ता और अधिकारियों के बीच चल रहे गतिरोध को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन अधिवक्ताओं के धरना स्थल पर पहुंचा। इस दौरान अधिवक्ताओं से वार्ता कर नियम संगत मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ बारा के अध्यक्ष बीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक सप्ताह से तहसील परिसर में धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम, एसडीएम न्यायिक चंदन सिंह यादव, तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी, नायब तहसीलदार शंकरगढ़ राकेश कुमार यादव धरना स्थल पर पहुंच गए। एसडीएम बारा ने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह यादव, मंत्री अनिल कुमार द्विवेदी, गया प्रसाद त्रिपाठी, केके मिश्रा, शरद चन्द्र मिश्रा, रूपेश त्रिपाठी, जय शुक्ला, कौशल किशोर त्रिपाठी आदि ने समस्याओं की जानकारी दी। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र यादव ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता सौहार्द पूर्ण रही। संघ के पदाधिकारियों से वार्ता कर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed