{"_id":"405c0595dbca69eb8285ea81e244648a","slug":"swine-flu-in-allahabad-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांसी, जुकाम हुआ है, स्वाइन फ्लू की जांच कर लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांसी, जुकाम हुआ है, स्वाइन फ्लू की जांच कर लीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू ने संगम नगरी में ट्रिपलआईटी की एक छात्रा का निशाने पर क्या लिया। संगम नगरी में दहशत फैल गई। खांसी, जुकाम और सामान्य बुखार होने पर लोग स्वाइन फ्लू की जांच कराने पहुंच रहे हैं। सीएमओ दफ्तर में ऐसे लोगों की भीड़ लगी हुई है। शनिवार को 15 से अधिक लोगों ने इसकी शिकायत की लेकिन बीमारी के लक्षण पूरी तरह से न पाए जाने पर वापस कर दिया गया। हालांकि निजी पैथोलॉजी पर जांच कराने के लिए खुद से ही लोग पहुंचे हैं लेकिन कहीं से कोई पुष्टि की खबर नहीं आई है।
स्वाइन फ्लू का शहर में अभी तक कोई दूसरा मामला सामने नहीं आया है। हालांकि लोग सावधानी बरत रहे हैं। अस्पतालों में जहां चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी मास्क लगाकर बैठे हैं वहीं स्कूलों में बच्चों को मास्क लगाकर भेजा जा रहा है। सबसे अधिक दहशत जिन लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार की है, उन्हें हैं। उनके मन में भय व्याप्त हो गया है कि कहीं उन्हें स्वाइन फ्लू तो नहीं है। इसी वजह से वे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्साल, बेली, कॉल्विन, चिल्ड्रेन अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में फिजीशियन के पास पहुंच रहे हैं।
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. अनुभा श्रीवास्तव कहती हैं कि लोग अपने आप स्वाइन फ्लू कराने की बात कह रहे हैं। उन्हें सीएमओ दफ्तर भेजा जा रहा है। उधर, सीएमओ डॉ. पद्माकर सिंह कहते हैं कि शनिवार को स्वाइन फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया। फाफामऊ स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं सांईनाथ परास्नातक होम्योपैथिक संस्थान एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ. एसएम सिंह कहते हैं कि इससे जरा सा जुकाम, बुखार होने पर लोगों को खबराने की जरूरत नहीं है। फ्लू होने पर लोग इनफ्लूएजिंयम-200 का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बीमारी सभी को नहीं बल्कि बच्चों, मधुमेहरोगियों, हार्ट की चपेट में आ चुके, मोटे लोगों को होने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि अगर तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो वायरस अपने आप ही खत्म हो जाएंगे। यूपी होम्योपैथिक केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार की दोपहर 12 बजे से दो बजे तक अतरसुइया थाने के समीप स्वाइन फ्लू की प्रतिरोधक दवा मुफ्त में दी जाएगी।