फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swatantradev Singh said: Only people of Pakistan will praise Rahul Gandhi, he does not love the country.

स्वतंत्रदेव सिंह बोले : पाकिस्तान के लोग ही करेंगे राहुल गांधी की तारीफ, उन्हें देश से प्रेम नहीं

Wed, 17 Sep 2025 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 07:35 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Swatantradev Singh said: Only people of Pakistan will praise Rahul Gandhi, he does not love the country.
स्वतंत्रदेव सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। संवाददाताओं से बातचीत में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी द्वारा राहुल गांधी की तारीफ को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग राहुल गांधी की तारीफ नहीं करेंगे तो क्या हिंदुस्तान के लोग करेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस कहीं है ही नहीं। राहुल को न तो देश से प्रेम है न किसी की मां से।

विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति की है सेवा नहीं की। जब-जब उनकी पार्टी सत्ता में आई तब-तब उन्होंने देश को लूटा है। भाजपा में एक चाय वाला, बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है। पीएम मोदी इसके उदाहरण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में युवा, गरीब, किसान सभी की खुशहाली के लिए काम हो रहा है। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव और विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed