{"_id":"669392a9ee4fa7b9b50b3b96","slug":"swami-dayanand-saraswati-was-the-promoter-of-religious-freedom-in-india-puja-and-havan-performed-on-his-birth-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के प्रवर्तक थे स्वामी दयानंद सरस्वती, जयंती पर किया गया पूजन हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के प्रवर्तक थे स्वामी दयानंद सरस्वती, जयंती पर किया गया पूजन हवन
Sun, 14 Jul 2024 02:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:26 PM IST
सार
आर्य समाज के कार्यक्रम में पूर्व सांसद व आर्य समाज के प्रधान शैलेंद्र कुमार ने ऋषि दयानंद को भारत के धार्मिक एवं स्वतंत्रता आंदोलन का उत्प्रेरक बताया। मुख्य यजमान पंकज जयसवाल ने ऋषि दयानंद की 200वीं जयंती को आगामी महाकुंभ मेले में बहुत ही भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। रम्मन का पूरा में आयोजित कार्यक्रम में हवन पूजन करते हुए स्वामी दयानंद के विचारों को पर अमल करने का संकल्प लिया गया। आगामी महाकुंभ में दयानंद की जयंती वृहद रूप से मनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद व आर्य समाज के प्रधान शैलेंद्र कुमार ने ऋषि दयानंद को भारत के धार्मिक एवं स्वतंत्रता आंदोलन का उत्प्रेरक बताया। मुख्य यजमान पंकज जयसवाल ने ऋषि दयानंद की 200वीं जयंती को आगामी महाकुंभ मेले में बहुत ही भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विधायक वाचस्पति ने कहा कि आज जो कुछ भी हम सब हैं वह आर्य समाज की देन है। संचालन करते हुए पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना ने आर्य समाज को निशुल्क दूध रूपी ज्ञान व संस्कार बांटने वाला संगठन बताया जो भारत के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए सतत प्रयासरत रहता है। डॉक्टर अंबेडकर विचार मंच के भवनाथ पासवान जी ने गौतमबुद्ध ऋषिवर दयानंद एवं अंबेडकर जी को भारत के मूल निवासियों को मुख्यधारा में पिरोने वाली शृंखला बताया। इस मौके पर दिनेश केसरवानी, महेंद्र सिंह,राधेश्याम आर्य, पीएन.मिश्रा, एके सिंह, राजेंद्र कपूर, प्रमोद आर्य, संयुक्ता आर्य, मधुवीर आर्य, उर्मिला शर्मा, नीता आर्य, आर्य नंदविशोर नंदू आदि रहे।
विज्ञापन