फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suspended principal Jyotsna Singh reinstated, became the principal in-charge of GGIC Katra

प्रयागराज : निलंबित प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह बहाल, बनीं जीजीआईसी कटरा की प्रभारी प्रधानाचार्य 

Thu, 28 Oct 2021 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Suspended principal Jyotsna Singh reinstated, became the principal in-charge of GGIC Katra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्राइवेट फार्म वितरण में अवैध वसूली के मामले में 10 सितंबर को निलंबित की गईं जीजीआईसी कटरा की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह बहाल कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय नरेंद्र शर्मा के मुताबिक निलंबित प्रधानाचार्य के 18 सितंबर को दिए गए प्रत्यावेदन पर बुधवार को सुनवाई के बाद उनके निलंबन को रद्द कर दिया गया। उन्हें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा के प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है। हालांकि उनका कहना है कि ज्योत्सना सिंह के विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई चलती रहेगी। निलंबन अवधि का वेतन भुगतान उनके विरुद्घ चल रही कार्रवाई के अंतिम परिणाम के अधीन रहेगा। 
विज्ञापन


 जीजीआईसी कटरा को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्राइवेट फार्म वितरण के लिए नोडल केंद्र बनाया गया था। अभ्यर्थियों का आरोप था कि छह सौ रुपये के फार्म के बदले उनसे एक हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इसको लेकर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। जांच के बाद प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह को निलंबित कर दिया गया था। उनकी जगह शिक्षिका बीना गौतम को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया था।
विज्ञापन


निलंबन के बाद भी बीना गौतम को कार्यालय का प्रभार नहीं मिला था। उन्होंने मौखिक कार्यभार लेने के बजाय कमेटी की देखरेख में चार्ज लेने के लिए अफसरों को पत्र लिखा था। लेकिन अब तक उन्हें चार्ज नहीं मिल पाया है। अब एक बार फिर से ज्योत्सना सिंह को बहाल कर दिया गया है। साथ ही अफसरों ने तत्काल प्रभाव से जीजीआईसी कटरा के प्रभारी प्रधानाचार्य पद का प्रभार ग्रहण करने के लिए आदेश दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed