{"_id":"669efce03c65e0d2a609aa87","slug":"suspended-home-guard-commandant-manish-dubey-reaches-high-court-in-jyoti-maurya-controversy-allahabad-news-c-358-1-pr11006-114191-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ज्योति मौर्या विवाद में निलंबित होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पहुंचे हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ज्योति मौर्या विवाद में निलंबित होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पहुंचे हाईकोर्ट
विज्ञापन
- विभाग की छवि धूमिल करने, मनमानी करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। पीसीएस ज्योति मौर्या और उनके पति के पारिवारिक विवाद में चर्चा में आने के बाद निलंबित हुए महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे ने निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने, मनमानी करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
कोर्ट ने महानिदेशक होमगार्ड से मामले की पूरी जानकारी तलब करते हुए अगली सुनवाई 26 जुलाई को नियत की है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की एकल पीठ ने निलंबित कमांडेंट मनीष दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
गौरतलब है कि मनीष दुबे के खिलाफ ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने गंभीर आरोप लगाए थे। आलोक ने मनीष दुबे के अपनी पत्नी ज्योति मौर्या के साथ संबंधों पर सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि मनीष दुबे ने ज्योति के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन
डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज से पूरे मामले की जांच कराई गई। डीआईजी ने अपनी जांच में मनीष दुबे पर कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इस मामले में मंत्री ने भी होमगार्ड के प्रधान सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद होमगार्ड विभाग ने मनीष दुबे को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच का भी निर्णय लिया गया था।
-- -- -- -- -- -
ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच हो चुकी समाप्त
बता दें कि बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी के गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ करीबी रिश्ते हैं। दोनों उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उसने अपनी शिकायत के साथ कई कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट भी मुहैया कराई थी। साथ ही मनीष दुबे के पूर्व में कई महिलाओं के साथ संबंध होने के प्रमाण भी दिए थे। हालांकि, बाद में आलोक ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी, जिसके बाद शासन ने ज्योति मौर्या के खिलाफ चल रही जांच को समाप्त कर दिया था।