फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suspected dengue patient admitted in private hospital

Prayagraj News: निजी अस्पताल में भर्ती डेंगू की संदिग्ध मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Suspected dengue patient admitted in private hospital
एडीए नैनी निवासी 30 वर्षीय शोध छात्रा संभावित डेंगू की चपेट में आ गई है। एंटीजन की जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद सोमवार को छात्रा का सैंपल एंटीजन जांच के लिए मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं, छात्रा का प्लेटलेट्स गिरकर आठ हजार पहुंच गया है। चिकित्सकों ने दो यूनिट ब्लड, छह यूनिट प्लेटलेट्स और एक यूनिट एसडीपी चढ़ाने को कहा है। इसके बाद परिजनों को अब तक एक यूनिट ब्लड नहीं मिला है।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले छात्रा की हालत बिगड़ी थी। इस दौरान ब्लडिंग और बुखार की शिकायत हुई थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार-पांच दिन तक हालात में सुधार नहीं होने पर उसे दूसरे निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां छात्रा का प्लेटलेट्स दस हजार पाया गया। इसके बाद उसे छह यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाया गया, लेकिन हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। डाॅक्टरों का कहना है कि अगर यही हाल रहा, तो छात्रा को ब्रेन हैमरेज होने का खतरा है।संवाद


मेरे संज्ञान में अभी कोई ऐसा मामला नहीं आया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रयागराज में इस वर्ष अब तक डेंगू के 12 मरीज आए हैं। - आनंद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed