{"_id":"5a89da534f1c1ba1268bb23e","slug":"sushil-modi-who-visited-allahabad-suddenly-attended-the-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक इलाहाबाद पहुंचे सुशील मोदी, शादी समारोह में की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक इलाहाबाद पहुंचे सुशील मोदी, शादी समारोह में की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी रविवार शाम अचानक इलाहाबाद पहुंचे। यहां झूंसी के एक गेस्ट हाउस में आयोजित विवाह समारोह में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं से फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के बारे में भी पूछा।
दरअसल, झूंसी के गेस्ट हाउस में बिहार राज्य से भाजपा के विधायक अरुण सिन्हा के बेटे आशीष की शादी थी। विधायक के आमंत्रण पर सुशील मोदी कानपुर के रास्ते सड़क मार्ग से इलाहाबाद पहुंचे और रात 8:45 बजे सीधे झूंसी कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। यहां आशीष का विवाह वाराणसी के क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी डॉ. केके तिवारी की पुत्री डॉ. अपराजिता के साथ हुआ। झूंसी के अंदावा स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचने के बाद तमाम भाजपाइयों ने सुशील मोदी का स्वागत किया। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा भी की। डिप्टी सीएम समारोह में तकरीबन घंटे भर तक रहे। इस दौरान उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ मची रही। उनके साथ बिहार प्रांत के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता भी रहे। रात में ही सुशील मोदी पटना के लिए रवाना हो गए।