फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Supreme Court adjourns hearing on Atiq's plea, lawyer seeks time to submit documents

यूपी : अतीक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, वकील ने दस्तावेज जमा करने के लिए समय मांगा

Sat, 18 Mar 2023 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 12:32 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने जेल में अतीक अहमद की संरक्षण की मांग वाली याचिका पर सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाल दी है। अतीक ने इस याचिका में कहा है कि उसके परिवार को उमेश पाल हत्याकांड में झूठा फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
Supreme Court adjourns hearing on Atiq's plea, lawyer seeks time to submit documents
prayagraj news : अतीक अहमद (फाइल फोटो)। - फोटो : social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने जेल में अतीक अहमद की संरक्षण की मांग वाली याचिका पर सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाल दी है। अतीक ने इस याचिका में कहा है कि उसके परिवार को उमेश पाल हत्याकांड में झूठा फंसाया जा रहा है। जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने अतीक के वकील की मांग पर सुनवाई टाल दी।

विज्ञापन


अतीक के वकील ने कुछ अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने के लिए समय की मांग की थी। पीठ ने कहा, चीफ जस्टिस के सामने तत्काल सुनवाई की गुहार लगाए जाने के बाद इस मामले को सूचीबद्ध किया गया था। आज जब मामला सुनवाई के लिए आया तो याचिकाकर्ता के वकील ने बहस करने में असमर्थता जताई है। मामले को एक सप्ताह बाद के लिए सूचीबद्ध किया जाए।
विज्ञापन


अपनी याचिका में अहमद ने यूपी विधानसभा के पटल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का उल्लेख किया जिसमें योगी ने कहा था कि वह अतीक को पूरी तरह नष्ट कर देंगे। अतीक ने कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को सही मायने में खतरा है। उत्तर प्रदेश पुलिस अहमदाबाद जेल से प्रयागराज लाने के लिए उनका ट्रांजिट रिमांड लेने की पूरी कोशिश करेगी और उन्हें अंदेशा है कि यूपी ले जाए जाने के दौरान उनकी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमद ने यह सुनिश्चित करने की भी मांग की है कि पुलिस रिमांड या पूछताछ के दौरान उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक चोट न पहुंचाई जाए। अतीक ने याचिका में उन्हें अहमदाबाद जेल से प्रयागराज या यूपी के किसी भी अन्य हिस्से में ले जाए जाने से यूपी सरकार को रोकने का निर्देश देने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed