फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Supporters will be stopped before 100 meters

100 मीटर पहले ही रोक दिए जाएंगे समर्थक

Sun, 11 Feb 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Feb 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Supporters will be stopped before 100 meters
चुनाव - फोटो : file
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के इस्तीफे से खाली हुई फूलपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन मंगलवार से होगा। चुनाव की घोषणा के बाद प्रशासन के अफसरों की शनिवार को हुई पहली बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही पूरी चुनावी प्रक्रिया के लिए अफसरों की जिम्मेदारी तय की गई।
विज्ञापन


नामांकन कलेक्ट्रेट में डीएम कोर्ट में दिन में 11 से तीन बजे के बीच होगा। नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ केवल समर्थक और प्रस्तावक ही भीतर जा सकेंगे। इनकी संख्या अधिकतम चार होगी। अन्य समर्थक कलेक्ट्रेट परिसर से 100 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे। पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में बेरिकेडिंग की जाएगी। नामांकन जुलूस प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए पहले से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में फूलपुर संसदीय क्षेत्र में किसी भी दल के नेताओं की सभा, रैली तथा अन्य आयोजन चुनाव से जुड़ जाएंगे। इन सभाओं, रैलियों में शामिल होने वाले स्टार प्रचारकों के आने-जाने तथा अन्य व्यक्तिगत खर्च पार्टी में जोड़े जाएंगे, लेकिन आयोजन स्थल पर होने वाला खर्च प्रत्याशी के खाते में जाएगा। किसी भी तरह के आयोजन तथा प्रचार के लिए लगाए जाने वाले कटआउट, होर्डिंग आदि के खर्च भी प्रत्याशी के खाते में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी राजनीतिक आयोजन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेेनी होगी। बिना अनुमति रैली, सभा आदि का आयोजन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। अनुमति आयोजन स्थल से संबंधित एआरओ से लेनी होगी। खर्च का निर्धारण 10 सदस्यीय कमेटी करेगी। चाय, समोसा, नाश्ता, खाना, टेंट, कुर्सी आदि के रेट का निर्धारण भी यह समिति करेगी। एक-दो दिनों में कमेटी का गठन कर वस्तुओं के मूल्य दर का निर्धारण कर दिया जाएगा। उपचुनाव में दावेदारी करने वाले हर प्रत्याशी का बैंक एकाउंट खोला जाएगा। प्रत्याशी को सभी तरह का चंदा उसी में जमा करना होगा। उस खाते का पूरा हिसाब भी देना होगा।


फूलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता शुक्रवार को लागू हो गई, लेकिन दो दिन बाद भी प्रमुख चौराहों और मार्गों पर नेताओं के होर्डिंग लगे हैं। खास यह कि इनमें ज्यादातर होर्डिंग नेताओं के स्वागत तथा चुनाव में दावेदारी करने वालों के हैं। इस होर्डिंग वार में ज्यादातर दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। होर्डिंग कलेक्ट्रेट के आसपास भी लगे हैं। लक्ष्मी टाकीज, मेयोहाल चौराहा, स्टैनली रोड आदि जगहों पर विशालकाय होर्डिंग लगी हैं, जहां से तकरीबन सभी अफसरों का रोजाना गुजरना होता है। धोबी घाट, सिविल लाइंस में हॉट स्टफ चौराहा आदि स्थानों पर भी नेताओं के होर्डिंग, बैनर लगे हैं। सर्किट हाउस से संगम जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह एक पार्टी की झंडी लगी है। तकरीबन सभी चौराहे भी झंडियों से सजाए गए हैं। एडीएम सिटी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आचार संहिता का पालन कराने के लिए अफसरों को निर्देश दे दिए गए हैं। रविवार से होर्डिंग-पोस्टर हटाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed