{"_id":"68af719470530c0b800fe8ad","slug":"supply-stopped-in-many-localities-due-to-submergence-of-yamuna-bank-road-substation-allahabad-news-c-3-bly1007-702950-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यमुना बैंक रोड उपकेंद्र डूबने से कई मोहल्ले में सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यमुना बैंक रोड उपकेंद्र डूबने से कई मोहल्ले में सप्लाई ठप
Thu, 28 Aug 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से यमुना बैंक रोड का उपकेंद्र फिर से डूब गया। ऐसे में बुधवार दोपहर कीडगंज चौखंडी और यमुना चर्च में ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति रोक दी गई। हालांकि, इन मोहल्ले में दूसरी ओर से सप्लाई बहाल की गई।
इधर, राजापुर के गली नंबर 21 में पानी भर गया। पहले ट्रांसफॉर्मर से एक एलटी खोला गया लेकिन कुछ ही देर में स्थिति भयावह होने लगी तो सप्लाई बंद कर दिया। वहीं सर्कुलर रोड ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई बाधित होने से राजापुर के 250 उपभोक्ताओं के यहां बिजली गुल हो गई है। इसके अलावा नागबासुकि, दारागंज, बक्शी बांध, मोरी और इंदलपुर में सप्लाई बंद कर दी गई है।
तेलियर गंज समेत कई मोहल्ले की गुल रहेगी बिजली
तेलियरगंज उपकेंद्र के अवर अभियंता इंद्रेश यादव ने बताया कि तेलियरगंज दधिकांदो की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार से शनिवार तक लाइनों के मरम्मत का कार्य किया जाएगा। ऐसे में सुबह 10 से शाम चार बजे तक तेलियरगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं गोविंदपुर अवर अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि जर्जर तार व पाेल बदलने का कार्य 28 से 31 अगस्त तक चलेगा। इसके चलते कैलाशपुरी, कोहराना, शुक्ला मार्केट समेत आसपास के मोहल्लों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।