{"_id":"63e3e6003fe74aff7f059c0a","slug":"superintendent-accused-of-indecency-and-extortion-from-patients-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अभद्रता और मरीजों से वसूली के आरोपी अधीक्षक की तैनाती पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अभद्रता और मरीजों से वसूली के आरोपी अधीक्षक की तैनाती पर हंगामा
Wed, 08 Feb 2023 11:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:42 PM IST
सार
मरीजों से वसूली और आशा कार्यकर्ताओं से अभद्रता के आरोपी अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी की तैनाती के खिलाफ बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी कौड़िहार पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरीजों से वसूली और आशा कार्यकर्ताओं से अभद्रता के आरोपी अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी की तैनाती के खिलाफ बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी कौड़िहार पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष कल्पना पटेल के नेतृत्व में 195 आशाओं ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करते हुए दिन भर प्रदर्शन किया। इसके कारण इलाके में पोलियो ड्राप, महिलाओं का प्रसव, बच्चों का टीकाकरण, महिला पुरष नसबंदी जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम ठप रहे।
विज्ञापन
सीएचसी कौड़िहार में अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक को तत्काल हटाने की मांग की। कहा कि अगर उनको नहीं हटाया गया तो आशा कार्य पर नहीं लौटेंगी। प्रदर्शन के बाद आशाओं ने भाजपा किसान मोर्चा (काशी क्षेत्र) के उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव से मिलकर अपना शिकायत पत्र सौंपा। इसके बाद प्रवीण श्रीवास्तव ने सीएमओ डॉ. आशु पांडेय से मुलाकात कर आशा कार्यकत्रियों की समस्या के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने सीएमओ से अधीक्षक और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी को क्लीन चिट देने और वापस उसी सीएचसी पर तैनात किए जाने का विरोध किया। कहा कि अगर अधीक्षक को सीएचसी कौड़िहार से नहीं हटाया गया तो भाजपा इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए आवाज उठाएगी। इस दौरान अतीक अहमद, रामबाबू, अजय शुक्ला, सुनील मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन