{"_id":"5d683e408ebc3e939e46e7ab","slug":"supa-s-bpharma-student-kidnapped-suspected-of-murder-allahabad-news-ald2534771111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस से नोकझोंक, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस से नोकझोंक, जमकर हंगामा
विज्ञापन
Supa's Bpharma student kidnapped, suspected of murder
प्रयागराज। शिवकुटी के गोविंदपुर में हत्यारोपी के घर कुर्की की कार्रवाई करने के लिए पुलिस के पहुंचने के बाद जमकर हंगामा हुआ। घरवालों का कहना था कि पुलिस ने घर में घुसकर अभद्रता की। साथ ही अधिवक्ता पुत्र को भी थाने उठा ले गई। उधर मामले की जानकारी पर वकीलों ने थाने का घेराव कर दिया। बाद में सीओ ने पहुंचकर वकीलों को शांत कराया तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।
लखनऊ में कई साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में गोविंदपुर निवासी आशीष मिश्रा भी नामजद था। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि इसी मामले में उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी हुआ था जिसे तामीला कराने के लिए ही पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को आरोपी के घर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी के माता-पिता से पुलिस की नोकझोंक हो गई। तब तक आरोपी के अधिवक्ता भाई भी पहुंच गए। उनका कहना था कि पुलिस जिस मामले में कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची है, उसमें उनके भाई की गलत नामजदगी हुई थी और बाद में उसे क्लीनचिट भी मिल चुकी है। जबकि पुलिस का कहना था कि वह कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई के लिए पहुंची है।
इसी बात को लेकर पुलिस से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस के मुताबिक, चूंकि अधिवक्ता के खिलाफ भी वारंट था, ऐसे में पुलिस ने उन्हेें थाने ले गई। उधर मामले की जानकारी पर दर्जनों वकीलों ने शिवकुटी थाने का घेराव कर दिया। सूचना पर सीओ कर्नलगंज रत्नेश सिंह पहुंचे और बातचीत कर वकीलों को शांत कराया। जिसके बाद अधिवक्ता को छोड़ दिया गया। सीओ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी। उधर घरवाले गलत आदेश जारी होने की बात कर रहे थे। जिस पर उनसे इस संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया है।